{"_id":"5994979f4f1c1bbc1c8b464c","slug":"141502910367-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मोहल्ला सरावज्ञान स्थित जैन अतिथि भवन में आयोजित समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने बैंडबाजों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात सरस्वती विद्यामंदिर के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागतगान सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ जो अभियान चलाया, उससे जिले का माहौल बदला है। कार्यक्रम आयोजक राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, अंकुर अग्रवाल, दिनेश चंद गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पांडेय व अध्यक्षता दिनेश चंद गुप्ता ने की।
उधर, कांधला कस्बा में टीचर्स कालोनी डाक्टर जनेश्वर चौहान के निवास पर डाक्टरों के समूह ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने पर उनकी प्रशंसा की गई। इस दौरान कुशांक चौहान, डॉक्टर पवन कुमार, डॉक्टर विक्रम सैनी, डॉक्टर रश्मिकांत, डाक्टर मदन, प्रदीप शर्मा, संजीव आडवानी, देवीचंद, डॉक्टर सुधीर पंवार, अजय चौहान, विपिन चौहान, अक्षय चौहान, अफसर जंग आदि मौजूद रहे।