{"_id":"598cb1644f1c1bb6338b46a7","slug":"141502392676-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला की चोटी कटी, दूसरी के कटे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महिला की चोटी कटी, दूसरी के कटे कपड़े
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की चोटी कटी
कांधला।
क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत में एक युवती की चोटी कट गई, जबकि एक महिला के कपड़े कट गए। मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गांव गढ़ीदौलत निवासी 25 वर्षीय बिल्लो पुत्री नफीस अपने परिवार के साथ बुधवार रात घर में सो रही थी। परिजनों के मुताबिक रात करीब एक बजे युवती की चीख के साथ आंख खुल गई। युवती ने देखा कि उसकी चोटी कटकर जमीन पर पड़ी हुई है। इसे देखकर युवती बेहोश हो गई। वहीं, गांव की विवाहिता महिला सन्नो परिवार के साथ सो रही थी। परिजनों के अनुसार एक साये ने उस पर हमला कर कपड़े काट लिए हैं।
बाबरी। बाबरी में बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे आसमां पत्नी गुलफाम अपने घर कमरे के बाहर सिलाई कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी चोटी कट गई और उसको पता नहीं चला। पिंजरे में बंद तोता जोर-जोर से शोर मचाने लगा। तोते की आवाज सुन परिवार की एक आठ वर्षीय बच्ची ने ऊपर जाकर देखा तो महिला के पीछे चोटी कटी पड़ी थी। मौके पर भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष समय सिंह भी मौके पर पहुंचे व भीड़ को तितर बितर किया।