{"_id":"5952af5b4f1c1bcf188b4612","slug":"141498591067-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने नाला कराया साफ, कई दिनो से कूडा पडा बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने नाला कराया साफ, कई दिनो से कूडा पडा बाहर
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शहर के बीच से गुजर रहे मुख्य नाले की सफाई के बाद करीब आठ दिन से कचरा नाले की साइड पटरी के सहारे ही छोड़ दिया गया। कूड़ा सूखने के बाद उड़ने लगा है तथा बरसात आने पर फिर से पानी के साथ नाले में पहुंच जाएगा। इस तरफ पालिका प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
बरसात के मद्देनजर ही नगर पालिका परिषद शामली ने नगर के मुख्य नाले की अभियान चलाकर सफाई कराई। सफाई के दौरान नाले से निकली सिल्ट को ट्रॉली में लादकर भिजवाया गया था, लेकिन कुछ स्थानों पर नाले से निकला कचरा सड़क साइड पटरी के किनारे ही लगा दिया गया। लोहे के पुल से सीबी गुप्ता कॉलोनी की तरफ नाला पटरी पर साइड पटरी के सहारे करीब आठ दिन से कूड़े के ढेर लगे हैं। कचरा सूख गया है तथा हवा के साथ उड़ने भी लगा है। इस कारण इस मार्ग से आने जाने वालों को परेशानी होती है। वहीं, बरसात आने पर यह कूड़ा पानी के साथ दोबारा नाले में भी पहुंच सकता है।
इस बारे में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल का कहना है कि नाला सफाई के दौरान अधिकांश स्थानों से कचरा साथ के साथ उठवा दिया गया था। यदि किन्हीं स्थानों पर कचरा नहीं उठाया गया है, तो पालिका अधिकारियों को निर्देश देकर तत्काल कचरा उठवा देंगे।