{"_id":"59481fb54f1c1bbe428b4698","slug":"141497898933-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दभेड़ी की टीम ने सुन्हेटी की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दभेड़ी की टीम ने सुन्हेटी की टीम को हराया
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
गांव दभेड़ी खुर्द में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मुकाबला दभेड़ी खुर्द और अकबरपुर सुन्हेटी की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में दभेड़ी खुर्द की टीम ने सुन्हेटी की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
सोमवार को फाइनल मैच के दौरान अकबरपुर सुन्हेटी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 70 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए दभेड़ी खुर्द की टीम के कप्तान चौधरी तसव्वुर की टीम ने छह ओवरों में ही 71 रन बना कर शानदार जीत हासिल कर ली। मैन आफ दी मैच चौधरी दिलनिसार रहा। जिसको सम्मानित किया गया। जबकि विजेता टीम को 5100 रुपये और हारने वाली टीम को 1500 रुपये पुरस्कार ग्राम प्रधान के पति चौधरी मुंशाद अली चौहान ने दिया। फाइनल मैच में दभेड़ी खुर्द की टीम के जीतने पर गांव में जश्न मनाया गया। मौके पर चौधरी इस्लाम मियाजी, चौधरी रफीक, नाजिम, आरिस, मुस्तकीम, याकूब, जमशेद, इंतिजार, नौशाद, राकिब, रफाकत आदि के अलावा खादर क्षेत्र के गांव जंधेडी, अकबरपुर सुन्हेटी, खुरगान, पठेड, बस्ती बंजारा, बसेडा आदि गांव के सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।