{"_id":"6402c8a8cd2934538e0b1644","slug":"13909-students-took-the-exam-746-remained-absent-shamli-news-c-26-1-smrt1048-90-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 13909 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 746 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 13909 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 746 रहे अनुपस्थित
Sat, 04 Mar 2023 09:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दोनों पालियों में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में हुई परीक्षा में 13909 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जबकि 746 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इस विषय की परीक्षा में कुल 13863 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 13155 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 708 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर की फल एवं खाद्य संरक्षण, बैंकिंग, कन्फेक्शनरी और कंप्यूटर आदि विषय की परीक्षा हुई। इनमें कुल पंजीकृत 194 विद्यार्थियों में 189 ने परीक्षा दी, जबकि पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक इंटर की संस्कृत, कृषि गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि, रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। इन विषयों की परीक्षा में कुल 598 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 565 ने परीक्षा दी और 33 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई और काेई विद्यार्थी नकल करते नहीं पाया गया।
-
सीबीएसई में नौ विद्यार्थियों ने दी योगा की परीक्षा
शामली। सीबीएसई में शुक्रवार को एक केंद्र पर 10वीं की योगा की परीक्षा हुई।
सीबीएसई की जिला समन्वयक स्काटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सेंट आरसी काॅन्वेंट स्कूल शामली में 10वीं की योगा की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल नौ विद्यार्थी पंजीकृत थे। सभी पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। कोई भी विद्यार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।