{"_id":"5c6b0076bdec22739d53855f","slug":"131550516342-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने दी शहीदों को श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने दी शहीदों को श्रद्घांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
चौसाना। क्षेत्र के कई गांवों के स्कूली बच्चों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की अपील की।
सोमवार को क्षेत्र के गांव दथेड़ा व गढ़ी हसनपुर के निजी व सरकारी स्कूलों के बच्चों की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान और बहादुरी का वर्णन करते हुए सभी बच्चों से देश के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। सभा के रैलियों के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति स्लोगन व पोस्टरों के माध्यम से शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में गोल्डन फ्यूचर जूनियर हाईस्कूल, अग्रसेन पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय गढ़ी हसनपुर, जूनियर हाईस्कूल दथेड़ा, प्राथमिक स्कूल दथेड़ा, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल सहित कई प्राइवेट स्कूल शामिल रहे।