{"_id":"5c587e06bdec224bc62b4f86","slug":"131549303302-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों को किसानों की सूची बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों को किसानों की सूची बनाने के निर्देश
विज्ञापन
ऊन। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के पात्रों के चयन हेतु एसडीएम के निर्देश पर लेखपालों ने किसानों की सूची बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा बजट में लघु एवं सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को छह हजार रुपये तीन किश्तों में देने की घोषणा की गई है। योजना में पात्रों के चयन हेतु एसडीएम केपी तोमर ने तहसील के सभी लेखपालों को पात्रों का चयन कर सूची बनाने के निर्देश दिए। सभी पात्र किसानों से आधार कार्ड, भू अभिलेख, बैंक पासबुक लेखपालों के पास जमा करने को कहा गया है जिससे पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके।
चेकिंग अभियान में कई बाइक सीज
कांधला। सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने पुलिस बल को साथ लेकर सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने मौके पर बिना कागज, बिना रजिस्ट्रेशन, यातायात नियमों का उल्लंघन करने और पटाखा छोड़ने के आरोप में कई बाइकों को सीज कर दिया। चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवारों में हड़कंप मचा रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, बाबरी थानाध्यक्ष नेमचन्द सिंह ने पुलिस बल के साथ बाबरी-बनतीखेड़ा मार्ग पर रविवार रात गश्त के दौरान तरुण निवासी बाबरी को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।