{"_id":"5bd9f522bdec22697c0a8d8a","slug":"131541010722-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयों की समस्याओं पर विचार किया
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
शामली मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की मासिक बैठक में मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में हुई। दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सभी ने एक दूसरे को पर्व की बधाई देते हुए शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया।
बुधवार को संस्था की मासिक बैठक हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक चंदन सिंह व रामकुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में बच्चों के लिए प्रतियोगिता व सभी विद्यालय की समस्याओं पर विचार करते उनका निदान किया गया। इस दौरान दीपावली पर्व भी बड़े उत्साहपूर्वक मनाया। एक दूसरे को पर्व की बधाई देते हुए शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। कार्यक्रम के अध्यक्ष व संरक्षकों ने सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण सरोहा व संचालन उपसचिव सुनील कुमार ने किया। इस दौरान रामकुमार, चंदन सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, विनोद गोस्वामी, रामपाल सिंह, दीपक रुहेला, ब्रजपाल शर्मा, नीरज शर्मा, योगेंद्र सिंह, राजवीर, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।