{"_id":"5b916557867a557ff306c6a8","slug":"131536255319-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में छोड़ा पानी, ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में छोड़ा पानी, ली राहत की सांस
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में छोड़ा पानी
थानाभवन। कस्बे के मोहल्ला चमड़ा पीठ के बगल में तालाब है। पिछले कुछ सालों से तालाब गंदगी से अटा पड़ा है, जिस कारण कॉलोनी से पानी की निकासी ठप पड़ी है। इस वजह से घरों से निकलने वाला सारा पानी सड़क पर जमा है। फिलहाल बरसात का मौसम चलने के कारण कॉलोनी की सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में यहां लोग गंदे पानी से तो परेशान हैं ही साथ ही यहां मच्छरों से भी खतरा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव के निर्देश के बाद नगर पंचायत हरकत में आया। बुधवार को नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी की मदद से चमड़ा पट्टी के समीप स्थित दूसरे तालाब में खुदाई कर पानी को छोड़ा, जिसके बाद कॉलोनी से सारा पानी तालाब में पहुंच गया।