{"_id":"5b902c83867a557e86016946","slug":"131536175235-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत
कैराना।
क्षेत्र में खुरगान- दभेड़ी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा उसका साथी घायल हो गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई के बगैर ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
बुधवार सुबह नौ बजे गांव दभेडी खुर्द निवासी बिलाल (15) अपने साथी आस मोहम्मद के साथ बाइक से खुरगान गया था। वहां से लौटते समय अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बिलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आस मोहम्मद घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन बिलाल के पिता जमशेद ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि उन्हें कानूनी कार्रवाई नहीं करानी है। इसके बाद गांव दभेड़ी खुर्द ले जाकर उसका शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। बिलाल की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया। घायल आस मोहम्मद का उपचार कराया जा रहा है।