{"_id":"5b1044f64f1c1ba16e8b5889","slug":"131527792886-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगा रहा बाहरी मीडिया का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगा रहा बाहरी मीडिया का जमावड़ा
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। कैराना शहर हमेशा से देशभर में सुर्खियों में रहता है। बीजेपी सांसद बाबू हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसकी बृहस्पतिवार को मतगणना हुई। कैराना लोकसभा उपचुनाव पर पूरे देश की निगाहें लगी थी। मतगणना से एक दिन दिन पूर्व ही देश भर की मीडिया ने शामली में अपना डेरा जमा लिया था। उपचुनाव में मतदान की भी टीवी पर लाइव कवरेज की गई थी। पिछले कई दिनों से कैराना उपचुनाव पर राजनीति के दिग्गजों तथा पार्टियों को प्रवक्ताओं के बीच लाइव डिबेट चल रहा था। बृहस्पतिवार को उपचुनावी परिणाम को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और अन्य शहरों से आई मीड़िया ने कैराना में डेरा डाल दिया। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों की प्रक्रियाएं ली जाती रही। इसके अलावा जिम्मेदार लोगों से डिबेट चलता रहा।
सुबह से टीवी से चिपके रहे लोग
शामली। कैराना लोकसभा चुनाव के नतीजे जानने के लिए सुबह से ही लोग टीवी से चिपके रहे और पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे। कैराना, शामली, थानाभवन सहित कई गांवों में लोगों ने उपचुनाव के परिणाम जाने के लिए टीवी को माध्यम चुना।
विज्ञापन
सुबह से टीवी से चिपके रहे लोग
शामली। कैराना लोकसभा चुनाव के नतीजे जानने के लिए सुबह से ही लोग टीवी से चिपके रहे और पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे। कैराना, शामली, थानाभवन सहित कई गांवों में लोगों ने उपचुनाव के परिणाम जाने के लिए टीवी को माध्यम चुना।
विज्ञापन