{"_id":"5ab14d084f1c1b91778b6826","slug":"131521569032-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत खनन प्वाइंट पर झगड़ा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत खनन प्वाइंट पर झगड़ा, चार घायल
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेत खनन प्वाइंट पर झगड़ा, चार घायल
कैराना (शामली)। यमुना नदी पर बसेड़ा रेत खनन प्वाइंट पर मंगलवार रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंड़े चले। रेत खनन करने वाले चार मजदूर घायल हो गए। कैराना कोतवाली में जाकर झगड़े की सूचना दी। पुलिस ने चारों का मेडिकल कराया है।
कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव बसेड़ा में यमुना नदी से खनन के लिए एक कंपनी को पट्टा आवंटित है। मंगलवार रात खनन प्वाइंट पर खनन करने वाले लोगों की कुछ लोगों के साथ गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि लोगों ने खनन कार्य में लगे मजदूरों पर हमला किया, जिसमें उस्मान, सुक्का, बिलाल और बोबी निवासी गांव बसेड़ा घायल हो गए। इसके बाद घायल कोतवाली में पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने चारों घायलों को डाक्टरी के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।