{"_id":"5a96edd64f1c1bfe7e8b8295","slug":"131519840726-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में फाटक बंद होते ही लग रहा जाम, पुलिस का नहीं कोई ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में फाटक बंद होते ही लग रहा जाम, पुलिस का नहीं कोई ध्यान
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार सुबह शहर के दोनों रेलवे फाटकों पर जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए ही चौराहों और तिराहों के साथ ही धीमानपुरा तथा बुढ़ाना रोड रेलवे क्रासिंग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की हुई है। बावजूद इसके दोनों रेलवे फाटकों पर रोजाना ही ट्रैफिक जाम रहता है। आलम यह है कि जैसे ही फाटक बंद होता है, तो गलत साइड में वाहन आकर खड़े हो जाते हैं। फिर जब फाटक खुलता है, तो सामने से आए वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता है और ट्रैफिक जाम हो जाता है। गुुरुद्वारा तिराहे पर कांस्टेबल और होमगार्ड इसी उद्देश्य से तैनात है कि यातायात सुचारु रखा जाए, लेकिन गलत साइड में जाने वाले वाहनों को रोका नहीं जाता है, लेकिन जब ट्रैफिक जाम हो जाता है तब पुलिसकर्मी उसे खुलवाने में मशक्कत करते हैं। बुधवार को भी सुबह नौ बजे दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन के समय भी शहर में जाम से बुरा हाल रहा। फाटक बंद होने पर सड़क के दोनों ओर वाहन घुस गए और जाम की घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।