{"_id":"5a89b7594f1c1bb2208b9d7d","slug":"131518974809-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि समाज को प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि समाज को प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
शामली।
राष्ट्रीय गरीब दल (पार्टी) की ग्राम हिंड में बैठक हुई, जिसमें वाल्मीकि समाज को सत्ता में प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग की गई। रविवार को हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि वाल्मीकि समाज की राजनीतिक क्षेत्र में उपेक्षा की जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार में वाल्मीकि समाज का एक भी मंत्री नहीं है। उधर, वाल्मीकि समाज के लोग बेरोजगारी और गरीबी से जूझ रहे हैं। उनकी मांग है कि केंद्र और प्रदेश सरकार में वाल्मीकि समाज की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। अध्यक्षता लालचंद और संचालन धर्मपाल वाल्मीकि ने किया। मौके पर मोहकम सिंह, ब्रजपाल वाल्मीकि, धर्मपाल धनेना, तेजपाल महरोल, बीरसैन वाल्मीकि, रामस्वरूप वाल्मीकि, नंदू प्रसाद, जगपाल आदि ने भी विचार रखे।