फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर ट्रक चालक की मौत

हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर ट्रक चालक की मौत

Fri, 16 Feb 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर ट्रक चालक की मौत
करंट की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

कैराना (शामली)। थाना कैराना क्षेत्र में जगनपुर मार्ग पर एचटी लाइन की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक के भाई ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।

बुधवार देर रात हरियाणा के थाना मेहम क्षेत्र के गांव अजायब निवासी नसीब (40) ट्रक में प्लास्टिक का सामान लादकर पानीपत से वाया कैराना होते हुए झिंझाना की तरफ से करनाल जा रहा था। जब वह कैराना में पानीपत बाईपास रोड पर पहुंचा, तो झिंझाना का रास्ता भटक गया। गांव जगनपुर के कच्चे रास्ते पर ट्रक को मोड़ दिया। कुछ दूर चलने पर रास्ते के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकराने पर ट्रक में करंट उतर गया। इस कारण ट्रक चालक नसीब की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया है। उधर, बृहस्पतिवार को नसीब के भाई राजपाल ने कैराना थाना पहुंचकर पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed