{"_id":"5a5e471e4f1c1ba5268b4d68","slug":"131516128030-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका और छात्राओं ने शपथपत्र देकर की निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न किए जाने की मांग र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका और छात्राओं ने शपथपत्र देकर की निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न किए जाने की मांग र
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
सोनी हत्याकांड में मौके पर मौजूद शिक्षिका सहित अन्य छात्राओं ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शपथ पत्र देकर वारदात में निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न किए जाने की अपील की गई है।
13 दिसंबर को गांव श्यामगढी निवासी 12 वीं की छात्रा सोनी पुत्री बीरसैन सिह को कॉलेज से लौटते समय गांव के अमरपाल ने बलकटी से काटकर हत्या कर दी थी। उस समय छात्रा के साथ कॉलेज की एक शिक्षिका के साथ ही अन्य दर्जनों छात्राएं भी गांव में लौट रही थी। वारदात को लेकर छात्रा के भाई कृष्ण कुमार ने अमरपाल व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात के अगले दिन अमरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि वारदात को लेकर पुलिस ने अन्य तीन अज्ञात में नाम प्रकाश में आने पर सुंदर , सुरेंद्र व रोहित को भी वारदात में शामिल होना बताकर जेल भेज दिया था। इस संबंध में गांव में समाज के लोगों द्वारा तीनों को निर्दोष फंसाए जाने को लेकर एक पंचायत का भी आयोजन हुआ था। सोनी के परिवार के लोगों से निर्दोषों को न फंसाए जाने की अपील करते हुए घटना को निंदनीय बताया था। मामले में करीब एक माह बीत जाने के बाद आज सभी आरोपी जेल में हैं। बचाव में मौके पर मौजूद शिक्षिका कोमल के साथ ही अन्य छात्राओं व ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस उच्चाधिकारियों को अपने शपथ पत्र देकर मामले मे निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने की अपील की है।