{"_id":"5a4d29064f1c1b32198b4b3b","slug":"131515006214-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली नगर पालिका परिषद को आर्दश बनाने काम करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली नगर पालिका परिषद को आर्दश बनाने काम करेंगे
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शामली।
अखिल भारतीय पांचाल विश्वकर्मा महासभा की ओर से पूर्व विधायक एवं चेयरपर्सन के पति राजेश्वर बंसल अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि वह शामली को स्वच्छ सुंदर बनाएंगे। नगरपालिका परिषद शामली को आदर्श बनाने का काम करेंगे।
मंगलवार की रात को माजरा रोड स्थित विवेक विहार श्री विश्वकर्मा मंदिर में पूर्व विधायक और नवनिर्वाचित चेयरमैन पति राजेश्वर बंसल का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में श्री विश्वकर्मा समाज का विशेष योगदान पर आभार प्रकट किया। पूर्व विधायक ने कहा कि नगर वासियों के सहयोग से शामली शहर को स्वच्छ सुंदर बनाएंगे। शीघ्र ही शामली नगरपालिका परिषद को आदर्श नगरपालिका परिषद का दर्जा दिलाया जाएगा। श्री विश्वकर्मा समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में रमेश विश्वकर्मा, सुभाष धीमान, सभा के जिलाध्यक्ष श्री सतीश पांचाल, मनोज पांचाल, सोनू पांचाल, राजकुमार पांचाल, सत्यपाल पांचाल, रोहित पांचाल ने नगर हित में काम करने को कहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और विश्वकर्मा समाज के वार्ड सभासद महेश धीमान, प्रमोद पांचाल, अमित विश्वकर्मा व संजीव कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। मंच का सफल संचालन अशोक कुमार आर्य ने किया इस अवसर पर दिल्ली से संजय पांचाल और अजय पांचाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।