{"_id":"5a46965c4f1c1b96698bbda9","slug":"131514575452-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर फूंका पाकिस्तान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर फूंका पाकिस्तान का पुतला
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से मुलाकात के दौरान उसकी मां और पत्नी को अपमानित करने पर हिंदू जागरण मंच ने रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया।
शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता शामली में शिवचौक पर इकट्ठा हुए। कहा कि कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान में जो व्यवहार हुआ, वह बेहद निंदनीय है। केंद्र सरकार से मांग की गई कि इस अपमान का बदला लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने सपा नेता नरेश अग्रवाल के बयान का भी विरोध किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला महामंत्री संजीव चौहान, जिला मंत्री संदीप वशिष्ठ, जिला संपर्क प्रमुख राजेंद्र कुमार, नगर उपाध्यक्ष संजीव काकानगर, युवा वाहिनी नगर उपाध्यक्ष हर्षित वर्मा, सरविंद जावला, आशुतोष शर्मा, अनुज कुमार, सचिन तोमर, अंकित गर्ग, प्रताप कुमार और आकाश पंवार आदि मौजूद रहे।