फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दो चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले 42 किसानो पर हुई कार्रवाई, बांडबद करके भुगतान रोका

दो चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले 42 किसानो पर हुई कार्रवाई, बांडबद करके भुगतान रोका

Thu, 28 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
दो चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले 42 किसानो पर हुई कार्रवाई,  बांडबद करके भुगतान रोका
42 किसानों के बांड रोके
विज्ञापन

शामली। जिले के गन्ना विभाग ने इस साल दो-दो चीनी मिलों को नियम विरुद्ध गन्ने की आपूर्ति करने वाले गन्ना किसानों पर नकेल कस दी है। इस संबंध में 42 किसानों के गन्ना विभाग ने बांड निरस्त कर गन्ना भुगतान रोककर वसूली के निर्देश दिए हैं। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल ने 15 नवंबर तक अवशेष 12 करोड़ 50 लाख रुपये तक का बकाया भुगतान शामली सरकारी गन्ना समिति को चेक द्वारा भेज दिया है।

जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि जिले के किसानों की शिकायत आ रही थी। कैराना व पंजीठ के किसान अपना गन्ना दो चीनी मिलों को आपूर्ति कर रहे थे। किसानों की शिकायत पर मामले की जांच कराई गई। जांच में शामली मिल के संबधित किसान अपना गन्ना तितावी व ऊन मिलों को अपना गन्ना आपूर्ति करते पाए गए। दो-दो चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले आठ व कैैैराना के 34 किसानों का बांड समाप्त करके चीनी मिल को गन्ना भुुगतान रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होने बताया कि सरशादी लाल समूह की अपर दो आब शुगर मिल पर 15 नवंबर तक 12 करोड़ 50 लाख रुपये का किसानो का बकाया गन्ना भुगतान था। अपर दोआब मिल की ओर से 12 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान का चेक बुधवार को शामली सहकारी गन्ना समिति को भेज दिया है। गन्ना समिति की ओर से किसानों का बकाया भुगतान उनके खातों में चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed