{"_id":"5a316d994f1c1bc1678c164a","slug":"131513188761-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल भंडारे के साथ दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल भंडारे के साथ दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना रोड गुलजारी वाले शिवमंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठाओं में शामिल साधु संतों का गरम वस्त्र वितरित करके अभिनंदन किया गया।
मंगलवार को कैराना रोड गुलजारी वाले शिवमंदिर में सुबह हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मां भद्र काली, दत्तात्रेय भगवान, ब्रह्मा, विष्णु, महेश व शनिदेव शनि शिला व श्रीनारायण गिरी की प्रतिमाओं की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। मुख्य महंत शैलेंद्र गिरी महाराज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दूसरे दिन विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें साधु-संतों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर साधु-संतों का गरम वस्त्र वितरण करके अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में जूना अखाड़ा के सभापति सोहन गिरि महाराज, राष्ट्रीय सचिव प्रेम गिरि महाराज, थाना पति महंत तीर्थ गिरि मौजूद रहे। विशाल भंडारे में मुनेश कुमार, विशाल गुप्ता, सुनील निर्वाल, महेश धीमान, डॉ. ओमवीर उपाध्याय, भूपेंद्र मलिक, मनोज मलिक, कुलदीप कांबोज, रामवीर मलिक, शिवम शर्मा, सुरेंद्र ठेकेदार, सतपाल पांचाल आदि का सहयोग रहा।