{"_id":"5a24443c4f1c1b95188b7bfd","slug":"131512326204-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेम ऑफ अयोध्या रिलीज हुई तो होगा उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेम ऑफ अयोध्या रिलीज हुई तो होगा उग्र आंदोलन
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेम ऑफ अयोध्या का होगा विरोध
शामली।
फिल्म गेम ऑफ अयोध्या को लेकर विरोध मुखर होने लगा है। भारती एकता कमेटी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस फिल्म को शामली जिले में रिलीज किया और किसी भी सिनेमाघर में इसका संचालन हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।
रविवार को शहर के मोहल्ला घेरबुखारी में रानी किन्नर के आवास पर भारती एकता कमेटी की बैठक हुई। उसमें कमेटी के अध्यक्ष आरिफ हवारी, महासचिव हरिओम पाठक और कोषाध्यक्ष जाहिद हसन ने कहा कि गेम्स ऑफ अयोध्या फिल्म हिंदू मुसलिम एकता के लिए खतरा पैदा कर सकती है। क्योंकि जिस घटना को लेकर भूल चुके हैं, उसे फिल्म के जरिये फिर ताजा करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि भाईचारा कायम रखने के लिए जरूरी है कि इस प्रकार की फिल्मों के प्रसारण पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। फिल्म सात दिसंबर को रिलीज होने की संभावना है। सेंसर बोर्ड से मांग है कि इस प्रकार की किसी भी फिल्म को रिलीज न किया जाए, जो सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खतरा पैदा करे।
चेतावनी दी है कि यदि यह फिल्म शामली जिले के किसी भी सिनेमाघर में रिलीज होती है, तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा तथा सिनेमाघर पर पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन कर फिल्म का प्रसारण बंद कराया जाएगा। इस दौरान रानी किन्नर, शाहनवाज सिद्दीकी, सुनील प्रधान, शाहिद, शोएब, राकेश अरोरा, शहीद खान और नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।