{"_id":"5a0887894f1c1b6f548bcafd","slug":"131510508425-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदमावती फिल्म न चलाने को सिनेमा प्रबंधक को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदमावती फिल्म न चलाने को सिनेमा प्रबंधक को सौंपा पत्र
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद । जलालाबाद के विजय सिनेमा प्रबंधक चमन लाल सैनी को राजपूत उत्थान समिति के युवकों ने एक मांग पत्र सौंपा। इसमें मांग की गई कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म महारानी पद्मावती को सिनेमा हॉल में न चलाया जाएं। बताया कि फिल्म के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर तथ्य छिपाया गया है। इससे राजपूत समाज में रोष है। उन्होंने फिल्म चलाने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान अरविंद चौहान, रजनीश पुंडीर, राहुल कुमार, सुनील चौहान, अभिषेक पुुंडीर, अनिवेश, योगेश राणा, शेखर चौहान, राजू राणा आदि मौजूद रहे।
सामान्य जाति का गन्ना लेने की मांग की
जलालाबाद। गांव अंबेहटा, याकूबपुर, जमालपुर, दखौड़ी, जंधेड़ी, दभेड़ी, उमरपुर, सोहजनी, अहमदपुर के किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। मांग कि हमारे गांव पहले गन्ना सोसायटी नानौता में थे। जिन्हें थानाभवन सोसायटी को दिया गया है। जबकि हमारा गन्ना सामान्य जाति का है। जिस गन्ने को थानाभवन चीनी मिल नहीं ले रहा है। इस कारण किसान गेहूं नहीं बो पाए है। उन्होंने सभी किसानों को सामान्य जाति का गन्ना लेने की मांग की। इस दौरान प्रमोद कुमार, जगदीश प्रसाद, सतपाल, लियाकत अली, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।