{"_id":"59fb688b4f1c1bc9678b91e5","slug":"131509648523-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने छात्राओं को किया आत्मनिर्भरता के प्रति जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने छात्राओं को किया आत्मनिर्भरता के प्रति जागरुक
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी ने सभी छात्राओं को आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए परेशानी होने पर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
बृहस्पतिवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर अजयपाल शर्मा ने सभी छात्राओं को जीवन में आत्मनिर्भर होने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं को किसी भी विपत्ति के समय डरना नहीं चाहिए। उसका डटकर मुकाबला करने से ही समस्या का हल होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी छात्रा को कोई गलत नंबर से कॉल आती है तो उसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन पर जरूर करें। वहीं, रास्ते में भी कोई छेड़छाड़ करता है तो उसकी सूचना डायल 100 पुलिस को जरूर दें। प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने भी छात्राओं को आत्मनिर्भर होने पर बल दिया।