फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   परिषदीय स्कूलों में पहले दिन हुई हिंदी की परीक्षा

परिषदीय स्कूलों में पहले दिन हुई हिंदी की परीक्षा

Sat, 28 Oct 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में पहले दिन हुई हिंदी की परीक्षा
बच्चों ने हिंदी की परीक्षा दी
विज्ञापन

शामली।
जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का शुभारंभ हो चुका है। प्राथमिक स्कूलों में दो नवंबर और उच्च प्राथमिक स्कूलों में तीन नवंबर को परीक्षा का समापन होगा। पहले दिन हिंदी की परीक्षा में बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

शुक्रवार को जनपद के 750 परिषदीय स्कूलों में परीक्षा कार्यक्रम आयोजित करने के बाद परीक्षा का आरंभ हो चुका है। सभी स्कूलों के लगभग 72 हजार बच्चे परीक्षा में बैठे है। पहले दिन प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में चित्रकला की परीक्षा संपन्न कराई गई। शहर के मोहल्ला बनखंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 में भी अच्छी प्रकार से परीक्षा आयोजित कराई गई। प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने बताया की परीक्षाओं का विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्व होता है और परीक्षाओं के माध्यम से ही बच्चे उत्तीर्ण होकर अगली कक्षा में पहुंचते है। इस मौके पर रेनू सैनी आदित्य कुमार, अखिलेश आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed