{"_id":"59c950114f1c1baa538b4646","slug":"131506365457-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से किशोरी की मौत
थानाभवन। बुखार से पीड़ित किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मोहल्ला रोगनगरान निवासी 14 वर्षीय रूपा कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। स्थानीय चिकित्सकों के उपचार पर भी हालत में सुधार न होने पर सतपाल ने रूपा को शामली के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। रूपा की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने रूपा को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया, जहां पर किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में किशोरी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। नागरिक पुष्पेंद्र, धर्मेंद्र, विजयपाल, रामपाल, सोहनवीर, दीपक आदि का कहना है कि मच्छरों का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ गया है। नागरिकों ने नगर पंचायत से दवाओं के छ़िड़काव व फॉगिंग कराने की मांग की।