{"_id":"59c94fec4f1c1b71548b4611","slug":"131506365420-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित दीन दयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित दीन दयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावियों को किया सम्मानित
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रदेश में सबसे बड़ी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट घोषित कर मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। जनपद के 45 स्कूलों के 302 छात्र छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जनपद में 26 अगस्त को पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर हुई सबसे बड़ी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित कर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन शहर के बीएसएम पब्लिक स्कूल में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के जिला संयोजक सूर्यवीर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पूरे जनपद के स्कूलों के 13500 ने पंजीकरण कराकर छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। यह सभी बच्चें 84 स्कूलों के थे। जिनमें से 45 स्कूलों ने जिले की टॉप रैंक में अपना स्थान बनाया। कार्यक्रम में सभी 45 स्कूलों के 302 टॉप टेन छात्र छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद के 433 छात्र छात्राएं ऐसे है जिन्होंने 10 मंडलों में अपना टॉप टेन स्थान बनाया। बीएसएम स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मला मलिक को अच्छा संचालन करने पर प्रदेशमंत्री ने बधाई देते हुए सम्मानित किया। वहीं 10 मंडलों में सर्वाधिक पंजीकरण कराने पर डॉक्टर अनुराग शर्मा को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
अध्यक्षता जिला संयोजक सूर्यवीर ने की। इस दौरान जिला प्रभारी संजय त्यागी, संजीव सिक्का, जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला महामंत्री राजन बत्रा, डॉ. मनोज शर्मा, पूनम राणा, आनंद पुंडीर, राजेंद्र सिंह, विरेंद्र, अशोक राणा, सुधीर कुुमार, राजीव तोमर, बॉबी शर्मा, संदीप जिंदल, ओमपाल आदि मौजूद रहे।