{"_id":"5963cd1c4f1c1b7d718b45de","slug":"131499712796-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम का आरामशीनों पर छापा, चिरान को आई ट्रोली से 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की टीम का आरामशीनों पर छापा, चिरान को आई ट्रोली से 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूला
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
वन विभाग की टीम ने आरामशीनों पर छापा मारकर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। उन्होंने अवैैध आरामशीनों को तत्काल बंद कर वहां से हटाने की चेतावनी दी।
जलालाबाद क्षेत्र में सिर्फ तीन आरामशीन लाइसेंस स्वीकृत हैं, मगर ज्यादातर आरा मशीनें पुलिस एवं माफिया की मिलीभगत से संचालन किया जा रहा है। लकड़ियों का चिरान करके सरकार के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। आरामशीनों की लगातार शिकायत किए जाने के बाद वन विभाग सोमवार को हरकत में आया। वन विभाग के प्रभागीय निदेशक अखिलेश मिश्रा, क्षेत्रीय वनअधिकारी योगेश चंद शर्मा को लेकर जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर रोड, गंगोह रोड पर संचालित की जा रही आरामशीनों पर छापा मारा गया। मौके पर भारी मात्रा में लकड़ी को देखकर दंग रह गए। परंतु पूर्व में ही सूचना मिल जाने के चलते आरा मशीन संचालक वहां से नौ- दो ग्यारह हो गए। वन अधिकारी को फोन करके आरामशीन संचालकों को चार घंटे में बिना लाइसेंस की आरामशीनों को उखाड़ने की चेतावनी दी। ऐसा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। गंगोह रोड पर चल रही तीनों लाइसेंसी आरामशीनों पर जाकर भी स्टाक रजिस्टर आदि की जांच की। इस दौरान आरामशीन पर चिरान के लिए आई लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।