फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1307 people with corona symptoms found in the survey

सर्वे में कोरोना के लक्षण वाले मिले 1307 लोग

Sat, 08 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
1307 people with corona symptoms found in the survey
सर्वे में कोरोना के लक्षण वाले मिले 1307 लोग
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए चलाए जा रहे पांच दिवसीय विशेष अभियान में पहले तीन दिन में स्वास्थ्य टीमों द्वारा एक लाख 404 घरों का सर्वे किया गया, जिनमें कोरोना के लक्षण वाले 1307 लोग पाए गए, जिन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में पल्स पोलियो की तर्ज पर पांच मई से नौ मई तक पांच दिवसीय डोर टू डोर सर्वे कर कोरोना के लक्षण वाले लोगों की पहचान कर सूची बनाने का अभियान चलाया जा है। इस अभियान में एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, संगिनी समेत स्वास्थ्य विभाग की 910 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि पहले तीन दिन में 1,00,404 घरों का सर्वे कर 1307 कोरोना के लक्षण वाले लोगों को चिह्नित कर उनको मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है। साथ ही उन्हें कोविड-19 के प्रति जागरूक करने और शासन-प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन किए जाने की हिदायत भी दी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समितियों का सहयोग कर जांच कराएं
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुुरेश राणा ने कहा कि निगरानी समितियां लगातार गांव-गांव भ्रमण कर रही हैं। यदि किसी को बुखार है, तो वह इसे ना छिपाए, बल्कि तत्काल इसका उपचार शुरू करें। कोरोना की बीमारी में यह देखने में आया है कि जिन लोगों ने समय से उपचार शुरू कर दिया है वह अपने घर पर यानी होम आइसोलेशन में रहने के बाद भी जल्द ही कोरोना वायरस की बीमारी पर विजय प्राप्त की है। मगर जिन लोगों ने पहले 3 से 4 दिन बिना दवाई के लापरवाही से बिताए हैं, उन्हें आगे चलकर भारी संक्रमण का सामना करना पड़ा है। अपील की कि बिना किसी भी आवश्यक कार्य के अपने घरों से ना निकले, मास्क का प्रयोग करें के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed