फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   13 villages in two districts will benefit from the declaration of Shamli-Shahpur-Mansoorpur Highway.

Shamli News: शामली-शाहपुर-मंसूरपुर हाईवे घोषित होने से दो जिलों के 13 गांवों को मिलेगा लाभ

Fri, 30 Aug 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
13 villages in two districts will benefit from the declaration of Shamli-Shahpur-Mansoorpur Highway.
शामली। दो हाईवे को जोड़ने वाले शामली-भौंराकलां, शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग यदि राज्य राजमार्ग घोषित होते है तो शामली और मुजफ्फरनगर जिलों के 13 गांवों के किसानों को भूमि अधिग्रहण का लाभ मिलेगा। वही भाजू में दिल्ली- देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

शामली से शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग पानीपत- खटीमा हाईवे, दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे, मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली- हरिद्वार हाईवे को जोड़ता है। यह मार्ग शामली से सेहटा, कुड़ाना, आदमपुर, भाजू और भौंराकलां, मुजफ्फरनगर जिले के शिकारपुर, आदमपुर, बसीकलां, चांदपुर बंसधाड़ा, पुरबालियान, मंसूरपुर गांव को जोड़ता है।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व रालोद के खतौली विधायक राजपाल बालियान, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिलकर शामली से मंसूरपुर तक मार्ग को राजमार्ग घोषित करने की मांग की थी। लोग भी इसकी मांग कर रहे हैं। अब यदि मुख्यमंत्री इस मार्ग को राज मार्ग घोषित करते है तो शामली और मुजफ्फरनगर जिलों के 13 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहण मिलेगा। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2027 के लाभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाकियू के गढ़ को साधने के लिए शामली-भौराकला, शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजू इंटरचेंज की मांग को लेकर भाकियू कर चुकी दो बार पंचायत
दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस की जद में भाजू इंटरचेंज की माग को लेकर भाकियू दो बार पंचायत कर चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत की ओर से हाईवे पर चालू कराया गया कार्य भाकियू रुकवा चुकी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का नियम है कि सिर्फ स्टेट हाईवे पर इंटरचेंज दिया जाता है। दिल्ली- देहरादून इकॉनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे पर शामली जिले में मेरठ-करनाल हाईवे पर लांक- करौदा महाजन और पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराड़ा में इंटरचेंज दिया गया है जिस कारण भाजू इंटरचेंज अटका हुआ है।

हल निकालने का मिला है आश्वासन

रालोद विधायक अशरफ अली का कहना है कि भाजू में इंटरचेंज दिए जाने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया था कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली के अफसरों से वार्ता करके स्थाई हल निकलवायेंगे। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी का कहना है कि भाजू में इंटरचेंज की आवश्यकता है। जिससे दोनों जिलों के 25 गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed