फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   13 corona positives including two year old girl

दो साल की बालिका सहित 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 21 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
13 corona positives including two year old girl
शामली पंजाबी कालोनी स्थित हॉटस्पाँट सैन्टर - फोटो : SHAMLI
दो साल की बालिका सहित 13 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जनपद में दो साल की बालिका सहित कोरोना संक्रमण के 13 नए केस मिले हैं। इनमें शामली में सात, थानाभवन क्षेत्र में पांच और कैराना क्षेत्र में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव चार लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 109 हो गई है।
मंगलवार को मेरठ मेडिकल से जनपद के 56 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिनमें 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शामली की कमला कालोनी निवासी 33 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। यह पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव का कांटेक्ट बताया गया है। इसी कालोनी में 65 वर्षीय वृद्ध के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। गोशाला रोड पर 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसका 18 जुलाई को रैंडम सैंपल लिया गया था। बुढ़ाना रोड निवासी 35 वर्षीय युवक और 60 वर्षीय वृद्ध के सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। ये दोनों भी पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव के कांटेक्ट है। गांधी गंज मंडी में 55 वर्षीय व्यक्ति और बड़ा बाजार में दो साल की बालिका कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

कैराना ब्लाक के गांव कसेरवा में 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। थानाभवन ब्लाक क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर में 15 वर्षीय किशोरी और 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव आई है। मादलपुर गांव में 26 वर्षीय युवक और 27 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कस्बा थानाभवन में 23 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को मेरठ मेडिकल से प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में 13 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। डीएम का कहना है कि जिनके घर में अलग कमरा, अलग बाथरूम है और वह बिना लक्षण वाला है तो उसे होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती चार लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। इस तरह से अब जनपद में एक्टिव केस की संख्या 109 हो गई है।

शामली बडा बाजर स्थित हॉटस्पॉट सैन्टर पर तैनात पुलिसकर्मी

शामली बडा बाजर स्थित हॉटस्पॉट सैन्टर पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed