फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1.22 crores demanded from the government for the construction of 3.300 km of Panipat-Khatima highway

Shamli News: पानीपत-खटीमा हाईवे के 3.300 किमी निर्माण को शासन से मांगे 1.22 कराेड़

Fri, 21 Apr 2023 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
1.22 crores demanded from the government for the construction of 3.300 km of Panipat-Khatima highway
- बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक को लोक निर्माण विभाग ने लिखा पत्र
विज्ञापन

- भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने खस्ताहाल हाईवे का उठाया मुद्दा
विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के लोक निर्माण खंड प्रांतीय खंड ने क्षतिग्रस्त पानीपत-खटीमा हाईवे पर कंडेला बाईपास से श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल तक तीन किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए 1.22 करोड़ की धनराशि की एनएचएआई की बागपत इकाई से मांग की है।
पानीपत-खटीमा हाईवे पर मन्ना माजरा-कंडेला बाइपास से लेकर बनत कृष्णा नदी के पुल तक 13.300 किमी लंबी सड़क के निर्माण की शहर के उद्यमियों-व्यापारियाें ने डीएम से मांग की थी। इस बाबत एनएचएआई बागपत इकाई की ओर से दस किमी लंबाई के लिए 4.58 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की थी। जिसमें श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल से बनत कृष्णा नदी के पुल तक सड़क निर्माण चल रहा है। दूसरी ओर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड और डीएम शामली रविंद्र सिंह को भेजकर श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल से लेकर कंडेला बाईपास की सीमा तक सड़कों में गड्ढे होने का उल्लेख करते हुए सड़क निर्माण की मांग की थी।
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी वीेरेंद्र सिंह के पत्र के मद्देनजर डीएम रविंद्र सिंह के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के अधिशासी अभियंता संत गुप्त ऋषि ने एनएचएआई बागपत के परियोजना निदेशक अनुज कुमार जैन को पत्र भेजा है। पत्र में यह भी अवगत कराया कि पानीपत खटीमा हाईवे के किमी 29 से किमी 32 तक कंडेला बाइपास लेकर बिजलीघर शेखपुरा तक सड़कों में गड्ढे होने से हाईवे जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। यह हाईवे एनएचएआई बागपत के अधीन है। इसीलिए क्षतिग्रस्त 3.300 किमी हाईवे के निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे निर्माण की मांग, साईमा के चेयरमैन डीएम से मिले
फोटो समाचार
शामली। साईमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने डीएम रविंद्र सिंह से कैप कार्यालय में मुलाकात करके औद्योगिक क्षेत्र की खस्ता हाल सड़क निर्माण के लिए एक ज्ञापन सौंपा है। डीएम रविंद्र सिंह ने श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल से कंडेला बाईपास तक 3.300 किमी हाईवे के निर्माण की माग की है। डीएम रविंद्र सिंह ने आश्वासन दिया है कि क्षतिग्रस्त हाईवे की धनराशि जल्द अवमुक्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed