फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ का कलक्ट्रेट में सीधा लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ का कलक्ट्रेट में सीधा लाइव प्रसारण

Tue, 05 Mar 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ  का कलक्ट्रेट में सीधा लाइव प्रसारण
मेहनतकश मजदूरों ने लाइव प्रसारण देखा
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ का सीधा लाइव प्रसारण जिले के मेहनत कश मजदूरों व कामगारों ने देखा। योजना में कामगारों- मजदूूूरों को 60 वर्ष से ऊपर को तीन हजार रुपये की पेंशन का लाभ मिलेगा।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वस्त्राल से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ का सीधा लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया। सीधा प्रसारण में श्रमिकों एवं मेहनतकश मजदूरों आदि को प्रधानमंत्री ने इस योजना के बारे में विस्तार से बताया। लाइव प्रसारण में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोषदेवी, डीएम अखिलेश कुमार सिंह, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एसपी अजय कुमार कुमार पांडे, एडीएम आनंद शुक्ला, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक हजार का हुआ पंजीकरण
शामली। डीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में वह श्रमिक या कामगार जिसकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो, तथा जिसकी आय 15000 या इससे कम हो इस योजना का लाभ उठा सकता है। योजना में उम्र के हिसाब से 55 से 200 रुपये के मध्य लाभार्थी द्वारा जितना अंशदान दिया जाएगा, उतनी ही धनराशि केंद्र सरकार द्वारा प्रतिमाह लाभार्थी के खाते में जमा की जाएगी। लाभार्थी की उम्र 60 वर्ष पूरे होने पर उसे 3000 रुपये मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा। उन्होँने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी को कॉमन सर्विस सेंटर से फार्म भरना होगा और साथ ही पहली किस्त की धनराशि भी जमा करानी होगी। आपको किश्त के अलावा एक रुपया भी सर्विस सेंटर वाले को नहीं देना है। उसकी फार्म भरने की पूरी फीस केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी। इस योजना का लाभ पाने के लिए आपके पास जनधन या बचत खाता और आधार नंबर होना अनिवार्य है। प्रत्येक माह की किस्त आपके खाते से स्वत: ही कट जाएगी। इसका मेसेज आपके मोबाइल पर जाएगा। डीएम ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारी, आशा, होमगार्ड, मनरेगा, घरेलू नौकर, मेहनत कश को लाभ मिलेगा। जिला मुख्यालय पर श्रमिकों को पंजीकरण शुरू होगया है। एक हजार मजदूरों का पंजीकरण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed