{"_id":"5c630c30bdec22736d6a1917","slug":"121549995056-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसाला बिजली घर पर संविदा कर्मीयों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसाला बिजली घर पर संविदा कर्मीयों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा कर्मचारियों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी
कांधला। खंड विकास के गांव जसाला के बिजलीघर पर संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। उन्होंने मांग न पूरी होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को गांव जसाला के बिजली घर पर आसपास नगर क्षेत्र के अन्य बिजली घरों पर संविदा कर्मियों के रूप में कार्यरत कर्मचारियों ने संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अपनी मांगों को लेकर जसाला बिजली घर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरनारत कर्मियों को संघ के विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों और शासन की अनदेखी के चलते विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारी उपेक्षा का शिकार है। विभाग में ठेकेदारी प्रथा लागू होने से संविदाकर्मियों को समय से वेतन नहीं मिलता है। उन्हें 5 से 7 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाता है, जिससे परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है। उनके सामने से आर्थिक संकट जैसी स्थिति बनने से जीवन निर्वाह में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है। साथ ही सरकार के द्वारा मांगों को पूरा न करने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस दौरान धरने में अमित पंवार, तहसीन, गौरव, यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र, संदीप आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।