फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   परीक्षा में नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार

परीक्षा में नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार

Mon, 04 Feb 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। सात फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अगर किसी केंद्र पर नकल पकड़ी जाती है तो उसका जिम्मेदार केंद्र व्यवस्थापक को माना जाएगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में हाईस्कूल में 13,023 और इंटर में 10,799 यानी कुल 23,822 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। 32 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूूूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि परीक्षा के दौरान नकल किसी भी दशा में नहीं होने पाए। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहली बार स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अलग-अलग पाली के लिए अलग-अलग स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। इस तरह से प्रशासन ने जिले में 64 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन सचल दस्ते भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जाते हैं तो उसके लिए सीधे केंद्र व्यवस्थापक को जिम्मेदार माना जाएगा। जांच में केंद्र व्यवस्थापक की नकल कराने में कोई संलिप्तता पाई जाती है तो उसे हटाकर उस केंद्र पर बाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के संबंध में बोर्ड से जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा
शामली। परीक्षा अवधि के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी तय की गई कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन या अन्य अनुचित साधन सामग्री का प्रयोग किसी भी दशा में न होने पाए। इसके लिए परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थी की गहन तलाशी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

आठ बजे शुरू होगी प्रथम पाली की परीक्षा
शामली। यूपी बोर्ड ने 2019 की होने वाली परीक्षा के कार्यक्रम में परिवर्तन किया है। डीआईओएस के अनुसार प्रात:काल की पहली पाली की परीक्षा 7.30 बजे से 10.45 बजे के स्थान पर आठ बजे से 11.15 बजे तक होगी। द्वितीय पाली के समय में कोई परिवर्तन नहीं है। द्वितीय पाली की परीक्षा पहले की तरह दो बजे से सवा पांच बजे तक होगी। हाईस्कूल एवं इंटर के सभी विषयों/प्रश्नपत्रों की परीक्षा अवधि तीन घंटे 15 मिनट निर्धारित की गई है, जिसके प्रारंभ में 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित किया गया है।


दिव्यांग और दृष्टिहीन परीक्षार्थी को मिलेगा अतिरिक्त समय
शामली। यूपी बोर्ड ने दिव्यांग और दृष्टि बाधित परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है ताकि उन्हें प्रश्नपत्र हल करने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा हेतु निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed