{"_id":"5bc78770bdec226951769deb","slug":"121539802992-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक का शव पहुंचा तो मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक का शव पहुंचा तो मचा कोहराम
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
झिंझाना।
मां शाकंभरी देवी मंदिर के दर्शन करने जाते समय बेहट (सहारनपुर) क्षेत्र में हादसे के दौरान बिडौली निवासी सुरेंद्र के ढाई वर्षीय पुत्र की मौत हो गई थी, जिसका शव बुधवार शाम बिडौली पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सुरेंद्र और उनकी पत्नी भी हादसे में घायल हुई, जिनका उपचार चल रहा है।
झिंझाना के बिडौली निवासी सुरेंद्र मंगलवार को अपनी पत्नी सुनीता और पुत्र वंश को लेकर गंगोह में अपनी ससुराल से मां शाकंभरी देवी मंदिर के दर्शन को गया था। ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत होने पर पिकअप सवार चार लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें सुरेंद्र के ढाई वर्षीय पुत्र वंश की भी मौत हो गई थी। वहीं, सुरेंद्र और उसकी पत्नी घायल हो गए थे। बुधवार शाम वंश का शव बिडौली पहुंचा। परिवार के लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।
छेड़छाड़ करने पर युवक को पीटा
झिंझाना। बुधवार शाम शोभायात्रा के दौरान दो युवक ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवतियों ने विरोध किया, तो हंगामा हो गया। इसके बाद भीड़ ने आरोपी एक युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को मौके पर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसको थाने ले गई।