{"_id":"5baa7a2e867a557e86017f8b","slug":"121537899054-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बेहोश पड़ा मिला बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बेहोश पड़ा मिला बुजुर्ग
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बुजुर्ग बेहोश पड़ा मिला। जीआरपी के जवानों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। आशंका है कि बुजुर्ग को किसी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को हरिद्वार से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन जब शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो बुजुर्ग को बेहोश देखकर यात्रियों की भीड़ लग गई। इसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई। पुलिस ने बुजुर्ग को रेलवे के हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुजुर्ग के पास काले रंग का बैग मिला है, जिसमें हरिद्वार से संबंधित कई युवकों के कागजात मिले है। वहीं यात्रियों का कहना है कि वृद्ध को शायद किसी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिस कारण वह बेहोश हो गया। जहर खुरानी गिरोह द्वारा लूट की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।