{"_id":"5baa7671867a557f587898c6","slug":"121537898097-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थ बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
चौसाना। पुलिस चौकी पर बैठक के दौरान क्षेत्र के लोगों ने नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
चौसाना चौकी प्रभारी नेमचंद सिंह का बाबरी एसओ के पद पर स्थानांतरण होने के बाद चौसाना चौकी की कमान उपनिरीक्षक अजय कसाना को सौंपी गई। मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। चौकी इंचार्ज ने कहा कि क्षेत्र में कहीं पर नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। ग्राम प्रधान दथेड़ा ने शराब के ठेके की शिकायत करते हुए कहा कि सरकारी ठेका पांथूपुरा गांव के नाम पर है। जिसका संचालन दथेडा में किया जा रहा है। ग्राम प्रधान गढ़ी हसनपुर ने दथेड़ा-थानाभवन मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की। अजय कसाना ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देकर दो दिन के भीतर कार्रवाई की जाएगी।