फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठें 124 शिक्षक अभ्यर्थियों के चेहरे

नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठें 124 शिक्षक अभ्यर्थियों के चेहरे

Fri, 07 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठें 124 शिक्षक अभ्यर्थियों के चेहरे
शामली। आखिर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का कार्य पूरा हो गया। शुक्रवार को 124 अभ्यर्थियों को बीएसए कार्यालय पर नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। नियुक्ति पत्र पाने के लिए सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा कार्यालय पर 1 से 4 सितंबर तक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग चल रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाने थे। जिसके चलते सुबह से ही मेरठ, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद के अभ्यर्थी नियुक्तिपत्र पाने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। कई दिन तक चली काउंसलिंग में करीब 200 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया। जिसके बाद डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा कार्यालय पर बीएसए गीता वर्मा ने 124 शिक्षक-शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। जनपद में सबसे ज्यादा कमी फिलहाल ऊन ब्लाक में चल रही थी। जिसके चलते उन्होंने सबसे ज्यादा करीब 63 शिक्षकों को ऊन ब्लाक में तैनाती दी है। जिसके बाद दूसरे नंबर पर थानाभवन ब्लाक में लगभग 33 और कैराना में 15 व कांधला में आठ और सबसे कम पांच शिक्षकों को शामली में तैनाती दी है।
विज्ञापन

खामियां मिलने पर 37 का अभ्यर्थन किया निरस्त
शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग कराने के बाद 37 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि प्रमाणपत्र की जांच में 32 अभ्यर्थी ऐसे मिले जो दिल्ली और हरियाणा के थे। जो यूपी का मूल निवास नहीं दिखा सके और उन्होंने जेबीटी की शिक्षा मध्यप्रदेश के भोपाल और जम्मू कश्मीर से ली थी। वहां पर यह शिक्षा इंटर के बाद ली जाती है। जबकि यूपी में बीटीसी की डिग्री स्नातक के बाद मिलती है। तीन वर्ष का अंतर है। दोनों कारणों के कारण ऐसे सभी अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। वहीं पांच अभ्यर्थी यूपी के ही ऐसे मिले जिन्होंने इंटर के बाद डी-एड की डिग्री ली हुई थी। उनको भी चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। इसके अलावा सभी अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने के बाद फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल की ओर दौड़ते नजर आए। सीएचसी पर दो बजे तक अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही और वह प्रक्रिया जानने के लिए इधर उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed