फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना जारी, मंडलायुक्त के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना जारी, मंडलायुक्त के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Fri, 07 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना जारी, मंडलायुक्त के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
ऊन। ऊन तहसील में अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने मंडलायुक्त सहारनपुर के नाम उप जिलाधिकारी कृष्णपाल तोमर को ज्ञापन देकर चेंबर के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि मांगे पूरी न होने तक बेमियादी धरना जारी रहेगा। धरने में महासचिव राकेश कुुमार, रवि सिरोही, सतीश कंडेला, सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, नवीन सरोहा, वीरेंद्र सिंह, मोनिका गर्ग, अनुज कुमार, मोनिका गर्ग, सादाब आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


धरने में शामिल लोगों की हालत बिगड़ी
ऊन । तहसील बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक तेजपाल गुर्जर के नेतृत्व में रजिस्ट्री कार्यालय की स्थापना की मांग को लेकर तहसील परिसर में बेमियादी धरना जारी रहा। धरने में आंदोलनकारियों की हालत बिगड़ रही है। इसमें कवल सिंह, समरपाल तोमर को बुखार है। धरने पर सरकारी डॉक्टरों के न आने से स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस मौके पर समरपाल तोमर, नरेंद्र, रणधीर खोडसमा, सूरज सिंह, रामफल सिंह, लोकेंद्र, कंवल सिंह, सुखबीर सिंह, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed