फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विभिन्न मांगों को लेकर सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विभिन्न मांगों को लेकर सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 06 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
शामली।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगे पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

बुधवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में पहुंचे और प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि वे काफी समय से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कैशलेस, स्वास्थ्य कार्ड पर अभी तक कोई प्रगति नहीं की गई। जनवरी 2016 की पुनरीक्षित पेंशन का एरियर का भुगतान भी नहीं हो सका है। अन्य जनपदों में वितरित किए गए परिचय पत्र अभी तक शामली जनपद में वितरित नहीं किए गए। उन्होंने रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत टिकट में छूट कराए जाने तथा जनपद न्यायालय को शामली में ही स्थापित किए जाने की भी मांग की। इस अवसर पर नवरत्न शर्मा, चंद्रपाल, वेद सिंह, ओमप्रकाश, चरण सिंह, ओमकार, गोरधन, मलखान, हरपाल, हरबीर, जयपाल, सुखबीर व भोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed