{"_id":"5b8ae62042c79210ba2df13a","slug":"121535829536-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि पर अवैध प्लाटिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि पर अवैध प्लाटिंग का आरोप
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन।
कस्बे के सभासद ने चेयरमैन पति पर कुछ लोगों के साथ मिलीभगत कर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने का आरोप लगाया है। इस दौरान सभासद ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को शिकायत कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
कस्बे के सभासद महबूब ने ज्ञापन भेजते हुए बताया कि नगर की पट्टी चौधरान व पट्टी कालरू की भूमि बराबर है। साथ ही इस भूमि से खानपुर नाम का अखाड़ा व बंजर भूमि लगी हुई है। उक्त भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर प्लाटिंग कर दी। जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। इसी खसरे में नगर पंचायत का सिटी गार्डन भी बना हुआ है। जिसके सामने 100 फीट सरकारी भूमि को चेयरमैन पति ने मिलीभगत करते हुए सस्ते दाम में बेच दिया। अब मौके पर सिर्फ 30 फीट जगह ही बची हुई है। कहा कि यह पूरा खेल नगर पंचायत चेयरमैन पति की शह पर हुआ है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।