{"_id":"5b882e5c42c792463f794f73","slug":"121535651420-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना, निधार्रित किमी से अधिक दौड़ी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना, निधार्रित किमी से अधिक दौड़ी रोडवेज बसें
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
शामली। रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना में आठ दिन में शामली रोडवेज डिपो की 22 बसों ने 25 लाख 75 हजार 830 रुपये की आय अर्जित की है।
शामली रोडवेज डिपो की 22 अनुबंधित बसों की प्रतिदिन 2.50 लाख की औसत आय होती है। यूपी रोडवेज की रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना 22 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक लागू की गई थी। जिसमें डिपो की सभी रोडवेज बसों को शामिल करते हुए उनके फेेेरे बढ़ाए गए थे। प्रोत्साहन योजना में 22 रोडवेज बसों ने आठ दिन में 25 लाख 75 हजार 830 रुपये की आय अर्जित की है। शामली बस अड्डा अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया है कि पिछले आठ दिन में योजना के तहत 50 हजार प्रतिदिन औसत से अधिक आय हुई। इस साल रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना में पिछले साल की अपेक्षा 15 प्रतिशत आय में बढ़ोत्तरी है। योजना में शामिल रोडवेज बस ने निर्धारित किमी से ज्यादा किमी रोडवेज बसों का संचालन किया है।
किसानों का वजूद बचाने को निकलेगी किसान क्रांति यात्रा
शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक में 23 सितंबर से हरिद्वार से दिल्ली तक प्रस्तावित किसान क्रांति यात्रा में ज्यादा से किसानों को शामिल होने का अनुरोध किया गया। थानाभवन के रसीदगढ़ गांव में भाकियू के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह मलिक ने कहा कि किसान क्रांति यात्रा ऐतिहासिक होगी। किसानों के वजूद बचाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। बैठक में सहारनपुर मंडल के भाकियू के अध्यक्ष ओमपाल मलिक ने राशिद चौधरी को सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष ,अजय वीर त्यागी को मंडल महासचिव, ईश्वर फौजी को मंडल सचिव नियुक्त किया गया है। देशबंधु कौशिक को मंडल कोषाध्यक्ष,ओमपाल सिंह सैनी को मंडल कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। मौके पर ओमपाल सिंह, सुुुरेश, ओमवीर सिंह समेत भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।