फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महाकाल शामली और मंसूरी एकेडमी खेड़ीकरमू के बीच होगा कबड्ड़ी का फाइनल

महाकाल शामली और मंसूरी एकेडमी खेड़ीकरमू के बीच होगा कबड्ड़ी का फाइनल

Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
महाकाल शामली और मंसूरी एकेडमी खेड़ीकरमू के बीच होगा कबड्ड़ी का फाइनल
एसके क्लब लिलौन ने मुकाबला जीता
विज्ञापन

शामली। गांव खेड़ीकरमू में चल रही तीन दिवसीय सद्भावना कबड्डी में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। बरसात के मौसम के चलते भी दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठाया। बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा।

क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में मंसूरी स्पोर्ट्स एकेडमी के द्वारा सद्भावना कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शामली के अलावा अन्य जनपदों की टीमों ने भी प्रतिभाग किया था। मंगलवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहला मैच खतौली के मेपल्स स्कूल व जैनिथ स्टार स्कूल की टीम के बीच हुआ। खतौली मेपल्स ने यह मैच 51-43 से जीत लिया। दूसरा मैच मुजफ्फरनगर क्लब व एसके क्लब लिलौन के बीच हुआ। एसके क्लब लिलौन ने 41-38 से मैच जीता। प्रतियोगिता का तीसरा मैच महाकाल शामली और एसके लिलौन की टीम के बीच हुआ। यह मैच महाकाल शामली ने 46-42 से मैच को जीत लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को महाकाल शामली और मंसूरी स्पोर्ट्स एकेडमी खेड़ीकरमू के बीच खेला जाएगा। रेफरी की भूमिका विनित मलिक व इस्तकार ने निभाई। एकेडमी अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि रंदीप सिंह चंदन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed