{"_id":"5b8596ef42c79246400ab358","slug":"121535481583-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के हर गांव के हर मकान में बिजली कनेक्शन,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के हर गांव के हर मकान में बिजली कनेक्शन,
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सौभाग्यशाली योजना प्रदेश में शामली जिला पांचवें पायदान पर
शामली। सौभाग्यशाली योजना में शामली जिले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अगस्त को सौभाग्यशाली घोषित करेंगे। शामली जिला सौभाग्यशाली घोषित होने के बाद प्रदेश का पांचवां जिला होगा। सौभाग्यशाली में जिलों में अभी तक प्रदेश में गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत और गाजियाबाद शामिल हैं।
मंगलवार को विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूूर ने बताया कि जिले में एक लाख 34 हजार 806 मकान हैं। इनमें एक लाख पांच हजार 833 मकानों में पहले से बिजली कनेक्शन थे। 28, 973 मकानों में कनेक्शन नहंी थे। 17,707 बिजली कनेक्शन सौभाग्य व दीन दयाल उपाध्याय योजना में दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सौभाग्य योजना में शामली जिले को 15 हजार बिजली कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें 14, 907 बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। दीन दयाल उपाध्याय योजना में 713 कनेक्शनों के सापेक्ष 1532 बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होने बताया कि 6,137 मकान जर्जर हालत में मिले हैं। 5,129 उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन लेने से मना कर दिया है. जिनमें पांच लोग ऐसे है जो कि सोलर का उपयोग करने के कारण बिजली कनेक्शन लिए जाने से मनाकर दिया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिले के हर गांव के हर मकान में बिजली कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 31 अगस्त को शामली जिले को सौभाग्य योजना में सौभाग्यशाली घोषित करेंगे। सौभाग्यशाली जिला घोषित होने के बाद जिले का कोई भी बिजली कनेक्शन लेगा तो कनेक्शन की सुविधा दी जाएगी, मगर बिजली चोरी करते पाए जाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।