{"_id":"5b75cd4242c792143b62df50","slug":"121534446914-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा नदी को निर्मल बनाने में जनसहयोग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा नदी को निर्मल बनाने में जनसहयोग करें
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने निर्मल कृष्णा हिंडन वाटिका का उद्घाटन करते हुए कहा कि कृष्णा नदी को निर्मल बनाने के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने कृष्णा नदी के पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए ग्राम वासियों से आह्वान किया।
बुधवार को मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने लिसाढ़ गांव में दक्षिणा दिशा में निर्मल कृष्णा हिंडन वाटिका का उद्घाटन किया। उन्होंने पौधरोपण की सेल्फी खींचकर शासन के द्वारा जो नंबर दिया गया है उस नंबर पर व्हाट्सएप भी किया। उन्होंने कहा कि मंडल व सभी जिलों में जन सहभागिता के नाम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केवल प्रथम स्थान प्राप्त किया बल्कि विश्व रिकार्ड भी कायम किया है। आज फिर समय आ गया है कि हम सब मिलकर एक-एक व्यक्ति जनपद का पौधारोपण कर रहा है। वो पौधा लगाकर मोबाइल से सेल्फी खींचकर शासन के दिए गए नंबर पर अपलोड करें। मंडलायुक्त ने कहा कि लिसाढ़ के दक्षिण में बनाई गई वाटिका को सुंदर रखने, वाटिका को रोज इस्तेमाल करने का दायित्व रखरखाव की जिम्मेदारी सभी ग्रामवासियों की है। कृष्णा नदी का पानी काला हो चुका है। उन्होंने ग्रामवासियों से आवाहन किया कि आप सभी की सहभागिता से कृष्णा नदी को फिर से काला पानी को शुद्ध किया जा सकता है।
इस दौरान छह हेक्टेयर भूमि पर 12 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कृष्णा निर्मल वाटिका में विभिन्न प्रकार के पौधारोपण किया।। उन्होंने ग्राम प्रधान संजीव कुुमार से कहा कि इस वाटिका में बैठने के लिये बेंच का प्रबंध करें। मौके पर एसपी दिनेश कुमार, एडीएम केबी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सूरजप्रकाश, सीडीओ बलराम कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, एसडीएम सदर अरविंद कुमार, तहसीलदार अभयराज पांडेय आदि मौजूद रहे।