फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुरानी ईंटों से कर दिया सड़क का चौड़ीकरण

पुरानी ईंटों से कर दिया सड़क का चौड़ीकरण

Sat, 11 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुरानी ईंटों से कर दिया सड़क का चौड़ीकरण
थानाभवन। जिला पंचायत सदस्य शेेेर सिंह राणा ने सीडीओ को शिकायत पत्र भेजकर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार पर आरोप लगाया कि पुरानी ईंटों से सड़क का निर्माण कर दिया। शिकायत की जांच कराए जाने की मांग की हैं।
विज्ञापन

कस्बे से उमरपुर, दखौड़ी से चंदेनामाल होते हुए मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। लोनिवि की ओर से बनाए जा रहे इस मार्ग का उद्घाटन गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने किया था। मंत्री के साफ निर्देश के बाद भी सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है, सीडीओ को भेजी शिकायत में यह अवगत कराया कि उमरपुर गांव से लेकर दखौड़ी तक इस मार्ग के चौड़ीकरण में ठेकेदार नई के स्थान पर पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां तक कि कई जगहों पर पुरानी ईंटों भी छोड़कर ठेकेदार ने रोड़ा ही डाल दिया। जिससे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम भी रुकवा दिया था, लेकिन ठेकेदार ने गुपचुप तरीके से पुरानी ईंटें ही लगाकर काम पूरा कर दिया है। शिकायत में जिला पंचायत सदस्य ने सड़क में पुरानी ईंटों का प्रयोग करने की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed