{"_id":"5b48f2d14f1c1b45748b472e","slug":"121531507409-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को योगासनों का अभ्यास करा बताए लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को योगासनों का अभ्यास करा बताए लाभ
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से गांव गढ़ी हसनपुर स्थित शिव मंदिर में पिछले पांच दिनों से चल रहा योग शिविर आरोग्य हवन के साथ समाप्त हो गया। सभी ग्रामीणों ने हवन में वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुति देकर हवन संपंन कराया।
योग प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह आर्य ने सभी ग्रामीणों को पिछले पांच दिन में कराए गए योगासनों का अभ्यास कराया और उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी समझाया। बताया कि प्राणायाम करने से शरीर को निरोग रहता है। वहीं, कब्ज, गैस, शुगर के लिए मंडूकासन, गोमुखासन, वक्रासन और कमर दर्द के लिए वक्रासन, उर्स्टासन व बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन, वृक्षासन, शीर्षासन, हलासन, चक्रासन, सूर्यनमस्कार आदि बीमारियों के प्रति जागरूक किया। वहीं सभी को गांव नियमित योग चलाने के लिए योग शिक्षक अनुराग सैनी नियुक्त किया। उन्होंने गांव में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अगला योग शिविर गांव भाटू स्थित भव्य पब्लिक स्कूल में सुबह पांच से चलेगा। इस दौरान बाबर सिंह, पवन कुमार, रुपसेन, बीरसिंह, राजबीर, अंकित, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।