फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पूजा-अर्चना से पहले होगी धार्मिक स्थलों की सफाई

पूजा-अर्चना से पहले होगी धार्मिक स्थलों की सफाई

Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पूजा-अर्चना से पहले होगी धार्मिक स्थलों की सफाई
थानाभवन।
विज्ञापन

अब नगर पंचायत सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के आने से पहले ही साफ-सफाई करेगी। इसके लिए नगर पंचायत के कर्मचारी स्थलों की कमेटी से वार्ता कर लोगों के आने का समय पूछेगी। जिसके बाद इस व्यवस्था के हिसाब से ही धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की जाएगी। कस्बे की साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर भ्रमण को निकले गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव को यह निर्देश जारी किए।

बृहस्पतिवार को गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा, अधिशासी अधिकारी रवि यादव व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर भ्रमण पर निकले। हालांकि मंत्री के निरीक्षण से पहले ही नगर पंचायत ने भ्रमण कर मार्ग पर साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी थी, लेकिन मंत्री ने भ्रमण मार्ग के अलावा भी अन्य कई इलाकों का निरीक्षण किया। उन्हें वाल्मीकि बस्ती, पाल धर्मशाला, घंटोवाला मंदिर, माजरी मोहल्ला, कालू की चक्की, टंकी मोहल्ला, मोहल्ला मुजावरान, मोहल्ला खैल, छिपीयान, चौक बाजार पर गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों को इन इलाकों में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गन्ना राज्य मंत्री ने लोगों से मुलाकात कर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की। लोगों से मुलाकात के बाद गन्ना राज्यमंत्री ने बताया कि लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे है। इसके अलावा भी केंद्र व राज्य सरकार जनता के हितों के प्रति गंभीर है। उन्होंने बताया कि सरकार शीघ्र ही अन्य भी कई योजनाओं को शुरू कर लोगों को लाभ पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed