{"_id":"5b3a702d4f1c1b4e578b45bc","slug":"121530556461-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य उपकेंद्रों में सफाई की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य उपकेंद्रों में सफाई की पोल
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शामली।
सीएमओ के निरीक्षण में तीन पीएचसी पर सफाई व्यवस्था और मरीज और तीमारदार के लिए मुहैया सुविधा की पोल खुल गई। सीएमओ ने तीनों अस्पतालों में सफाई करने के डाक्टरों को निर्देशित किया।
सोमवार को सीएमओ डॉ. राजकुमार ऊन सीएचसी के अंतर्गत पीएचसी हथछोया पर पहुंचे। यहां पर प्रभारी डॉ. तरुण नहीं मिले। पता चला कि उनकी ड्यूटी फिलहाल झिंझाना सीएचसी पर है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इसके अलावा वार्ड ब्वाय नरेंद्र अनुपस्थित मिला। जिसके बारे में पता चला कि उसकी तबियत खराब है। सीएमओ ने डॉ. तरुण को फोन पर अस्पताल की व्यवस्था को ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ थानाभवन की पीएचसी गढ़ी अब्दुला में पहुंचे। यहां पर भी प्रभारी डॉ. नदीम नहीं मिले। अस्पताल में बड़ी घास उगी हुई थी। पता चला कि छह माह पूर्व घास कटवाई गई थी। अस्पताल में पीने लायक पानी की व्यवस्था नहीं मिली। जिसके बाद सीएमओ ने संबंधित प्रभारी डॉ. नदीम से स्पष्टीकरण तलब किया।
सीएमओ गढ़ीपुख्ता पीएचसी पर पहुंचे। सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका की जांच की तो देखा कि प्रभारी डॉ. पीके गुप्ता की हाजिरी नहीं मिली। अस्पताल में विद्युत सप्लाई नहीं मिली। इसके अलावा एंटी रेबीज, एंटी स्नेक के इंजेक्शन भी नहीं मिले। यहां बॉयोमेट्रिक भी खराब मिली। जिसके बाद सीएमओ ने बॉयोमेट्रिक को ठीक कराने के लिए कहा। सीएमओ डाक्टर राजकुमार ने बताया कि तीनों अस्पताल प्रभारियों से सफाई तथा अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।