{"_id":"5b2bf9f34f1c1bfa6e8b928f","slug":"121529608691-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से बड़ा नहीं है कोई दान: कमांडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से बड़ा नहीं है कोई दान: कमांडेंट
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान से बड़ा नहीं है कोई दान: कमांडेंट
शामली।
शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट् का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर के सातवें दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैडेटों ने रक्तदान किया। योग का अभ्यास किया। भाषण प्रतियोगिता में वीवी इंटर कॉलेज की सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बृहस्पतिवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में एनसीसी बटालियन के शामली के तत्वावधान में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का सातवां दिन रहा। सुबह योग प्रभारी मनोज गोस्वामी ने कैडेट्स को योग का अभ्यास कराया। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल अनूप भाटिया व बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी व सभी एएनओ, जेसीओ, एनसीओ ने सभी कैडेट को नियमित योग करने और लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कैप्टन एनएस मान ने योगाचार्य मनोज गोस्वामी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय चिकित्सालय मुजफ्फरनगर की टीम के द्वारा कराया गया। कैडेट् ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कैडेट्स ने 50 यूनिट रक्तदान किया। कैंप कमांडेंट ने सभी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। वहीं, भाषण प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित किया गया। वीवी इंटर कॉलेज शामली की सलोनी ने प्रथम स्थान, सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली की कुशाग्र मलिक ने द्वितीय स्थान और सेंट फ्रांसिस के वैभव व वीवी शामली की रेणू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।